उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर हुए इस संवाद में उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएँ और समाधान के बिंदु विस्तार से रखे।
प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने आश्वस्त किया कि सरकार और पार्टी कर्मचारी हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी मुद्दों का समाधान शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता से रखा जाएगा।
भट्ट ने सुझाव दिया कि सभी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से ही संभव है, इसलिए सरकार और कर्मचारियों के बीच वार्ता निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी सकारात्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और जल्द ही उपनल कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण होगा।
Reported By:Arun Sharma












Discussion about this post