
उत्तराखंड में बुलडोजर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर धर्म विशेष को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने आरोपों को निराधार बताया।
कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि चुनावी माहौल में भाजपा शासित राज्यों में धर्म देखकर कार्रवाई हो रही है। बुलडोजर कार्यवाही केवल विशेष समुदाय पर की जा रही है। उन्होने कहा की अपराधियों को धर्म के चश्मे से देखना संविधान के खिलाफ है।
सुजाता पॉल, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
वहीं भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। सरकार किसी धर्म को निशाना नहीं बनाती। जो भी शांति, कानून-व्यवस्था और प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी की जाएगी।
मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post