देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के साथ साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे हैं।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से दो मुद्दों पर कांग्रेस ने अपनी बातों को रखा।
जिसमे उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्षों में कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया।
तो वहीं‘वोट चोरी’ के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की जानकारी और इस पर जनता के समर्थन का भी दावा किया गया।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड की नींव मजबूत की, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड नेटवर्क और हाइड्रो परियोजनाओं को आगे बढ़ाया।
माहरा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने जनता को भ्रमित करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया है, जिसके खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश में जारी है।
करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post