उत्तराखंड शासन के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत जनपद की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को न्याय पंचायत स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाना है।
अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रोस्टर के अनुसार विभिन्न विकासखंडों में न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी विकासखंडों की सभी न्याय पंचायतों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
यह अभियान 17 सितंबर से आगामी 45 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह कम से कम 2 से 3 कार्य दिवसों में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को योजनाओं का लाभ, शिकायत निवारण और आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post