Monday, September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Crime Patrol by Crime Patrol
September 21, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Crime
12
VIEWS

राजधानी देहरादून के थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना आरोपी पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी और बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। वारदात के बाद आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और वह फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। आरोपी की पहचान धीरज पंवार के रूप में हुई है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल की लोकेशन ट्रेस की और सुभाष नगर, ईदगाह रोड स्थित सत्य साईं मंदिर के पास एक प्लॉट में बने कमरे में पहुंची।

पुलिस टीम को कमरे के अंदर 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की गोली लगने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-21-at-12.50.48-PM.mp4

कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद

मृतका मूल रूप से ग्राम मेघा सकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ देहरादून में किराये के कमरे में रह रही थी। मृतका का भाई अभिषेक भी बगल में ही रहता है।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक ने बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति धीरज के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस अब इस विवाद के कारणों और हत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित

वारदात के बाद से आरोपी धीरज पंवार फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों के साथ-साथ उसके संपर्कों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें

theft

गौशाला के उद्घाटन से दो दिन पहले तोड़फोड़ और चोरी, लोहे के कुंडे समेत सामान ले गए अज्ञात लोग

September 21, 2026
adventure

सीमांत उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का हब, देशभर से जुटेंगे एडवेंचर प्रेमी

September 21, 2026
NHAI

मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर दून पुलिस सख्त, NHAI को दोबारा नोटिस

September 21, 2026
Campaign

माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, ‘गंगा से गंगासागर तक’ पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

September 21, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-21-at-11.17.35-AM.mp4

अंकित कंडारी, क्षेत्राधिकारी, सदर।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर दून पुलिस सख्त, NHAI को दोबारा नोटिस

Next Post

सीमांत उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का हब, देशभर से जुटेंगे एडवेंचर प्रेमी

Next Post
adventure

सीमांत उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का हब, देशभर से जुटेंगे एडवेंचर प्रेमी

theft

गौशाला के उद्घाटन से दो दिन पहले तोड़फोड़ और चोरी, लोहे के कुंडे समेत सामान ले गए अज्ञात लोग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meetings

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित परिसम्पत्तियों व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

1 year ago
Rakhi

बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी, रक्षाबंधन की खुशियां की साझा

4 weeks ago
voter

उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण जारी, 70.98 लाख मतदाताओं के फॉर्म हुए डिजिटाइज

3 months ago
AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों, अधिकारियों व कार्मिकों ने ली सामुहिक शपथ

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • गौशाला के उद्घाटन से दो दिन पहले तोड़फोड़ और चोरी, लोहे के कुंडे समेत सामान ले गए अज्ञात लोग
  • सीमांत उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का हब, देशभर से जुटेंगे एडवेंचर प्रेमी
  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

theft

गौशाला के उद्घाटन से दो दिन पहले तोड़फोड़ और चोरी, लोहे के कुंडे समेत सामान ले गए अज्ञात लोग

September 21, 2026
adventure

सीमांत उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का हब, देशभर से जुटेंगे एडवेंचर प्रेमी

September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol