Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में युवक गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विकासनगर तथा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिकाएं भी दायर की थीं।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 4, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Police
1
VIEWS

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जलालिया जंगल में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (अबेटमेंट) के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी अग्रिम जमानत याचिकाएं भी अदालत द्वारा खारिज कर दी गई थीं।

पुलिस के अनुसार कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के जलालिया जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। बाद में मृतक की पहचान हरिद्वार निवासी सादिक के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
bulldozer

खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

September 5, 2026
Bhim Army

ललित शर्मा के खिलाफ भीम आर्मी ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

September 5, 2026
Haridwar

हरिद्वार में विशाल महिला संत समागम आयोजित, प्रेम-भक्ति और सद्भाव का दिया संदेश

September 5, 2026

घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए तथा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हरिद्वार के गंगनहर थाने में झबरेड़ा निवासी अनस के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप लगाते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। घटनास्थल विकासनगर क्षेत्र में होने के कारण मामला विकासनगर थाना स्थानांतरित किया गया, जहां धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गहन जांच की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी अनस पुत्र फय्याज (21 वर्ष), निवासी झबरेड़ा, हरिद्वार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह घटना के बाद से लगातार फरार था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विकासनगर तथा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिकाएं भी दायर की थीं। हालांकि पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते दोनों स्तरों पर उसकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद 2 जून 2026 की शाम पुलिस टीम ने डाकपत्थर क्षेत्र से आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक संदीप पंवार और कांस्टेबल रवि चौहान शामिल रहे।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

देवप्रयाग कार हादसा: लापता लोगों की तलाश में SDRF का सघन अभियान जारी

Next Post

हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा अभियान, ललतारौ पुल से अपर रोड तक हटाए गए अवैध कब्जे

Next Post
Haridwar

हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा अभियान, ललतारौ पुल से अपर रोड तक हटाए गए अवैध कब्जे

Crime

विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई बाइक चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kanwar

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पुलिस की कड़ी मशक्कत, परीक्षा देने जा रहे छात्रों को भी पहुंचाया केंद्र

4 weeks ago
Narendra Singh Negi

नरेंद्र सिंह नेगी जी — सुरों के तपस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

1 year ago
Prashant Arya

डीएम प्रशांत आर्य की अपील, एक घंटे लाइट बंद कर पर्यावरण बचाने में दें योगदान

5 months ago
Dehradun

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
  • सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान
  • खुशहालपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण ध्वस्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

September 5, 2026
सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

सरकार के दावों की खुली पोल: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीज परेशान

September 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol