Wednesday, July 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई बाइक चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है तथा उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 4, 2026
in उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Crime
2
VIEWS

विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की एक वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 की रात भीमावाला निवासी ताहिर अली ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के आंगन से अज्ञात चोर उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-16-D-3234 चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों का सत्यापन किया गया।

लगातार की गई जांच और सुरागरसी के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। 3 जून 2026 को त्यागी फार्म हाउस, विकासनगर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार पुत्र जाहिद हसन, निवासी वार्ड नंबर-5, ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 37 वर्ष बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। उसने पुलिस को बताया कि वह चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें

Protest

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

July 21, 2026
Protest

रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

July 21, 2026
Congress

दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक, उत्तराखंड की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

July 21, 2026
Vikasnagar

ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा, चकराता में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

July 21, 2026

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है तथा उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विकासनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन स्वामियों में भरोसा बढ़ा है और क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा अभियान, ललतारौ पुल से अपर रोड तक हटाए गए अवैध कब्जे

Next Post

यूपी में 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Next Post
No Fuel

यूपी में 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Dehradun

देहरादून में डेंगू रोकथाम अभियान, 15 लार्वीसाइडल टैंकर रवाना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Sapna Rana

मुख्यमंत्री कौशल योजना से मिली वैश्विक सफलता, टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी

4 weeks ago
Doon Police

दून हॉस्पिटल फायरिंग: मास्टरमाइंड काव्यांश धामा गिरफ्तार

9 months ago
Doon Book Festival

दून बुक फेस्टिवल 2026 में आचार्य प्रशांत का संवाद सत्र बना आकर्षण का केंद्र

4 months ago
Meeting

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, दिल्ली बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर: धामी

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन
  • रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच
  • दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक, उत्तराखंड की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

July 21, 2026
Protest

रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

July 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol