Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

भगवानपुर में दिनदहाड़े चाकू से युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Crime Patrol by Crime Patrol
June 27, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Crime
9
VIEWS

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हाल्लूमजरा चौक पर 28 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान देहरादून ले जाते समय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-27-at-12.19.43.mp4

जानकारी के अनुसार भगवानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम निवादा निवासी 28 वर्षीय मुफीद पुत्र मतलूब शनिवार को बाइक से हाल्लूमजरा चौक सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और धारदार चाकू से पेट पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मुफीद की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को रुड़की के आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मुफीद ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें

Yatra

यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने किया स्पष्ट, मुख्य पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू

September 30, 2026
pratima

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह का बड़ा बयान

September 30, 2026
Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026

घटना के बाद पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर यह चर्चा है कि हमलावर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं और उनका मृतक से रिश्तेदारी का संबंध भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडे ने बताया कि युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-27-at-12.19.44.mp4

सुमित पांडेय (सीओ भगवानपुर)

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

निहंग विवाद पर सियासत तेज, चुनावी आरोपों को नरेश बंसल ने किया खारिज

Next Post

कॉर्बेट का मशहूर बाघ ‘भोला’ घायल अवस्था में रेस्क्यू, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

Next Post
tiger

कॉर्बेट का मशहूर बाघ 'भोला' घायल अवस्था में रेस्क्यू, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

protests

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

PMGSY roads

मानकों के चलते 6 हजार गांवों में लटकी PMGSY की सड़कें, जाने क्या हैं सरकार का प्लान B

11 months ago
त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज: विशाल त्यागी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज: विशाल त्यागी को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

9 months ago
drowning

गंगनहर में डूब रहे युवक के लिए ‘देवदूत’ बने मोनू जलवीर, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी

2 weeks ago
Accident

तेज रफ्तार का कहर: पिता की मौत, बेटा समेत 2 घायल, गेट तोड़ घर में घुसी कार

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने किया स्पष्ट, मुख्य पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू
  • देहरादून: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह का बड़ा बयान
  • स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Yatra

यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने किया स्पष्ट, मुख्य पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू

September 30, 2026
pratima

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह का बड़ा बयान

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol