गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला चमोली के कर्णप्रयाग में नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में अलकनंदा और पिंडर नदी के पावन संगम स्थित कर्ण मंदिर परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण गढ़वाल लोकसभा के सांसद अनिल बलूनी द्वारा किया गया।

देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड की इस पावन धरती पर स्थापित तिरंगे का भव्य स्वरूप नागरिकों में गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करेगा। तिरंगा हमारे वीर जवानों के त्याग, बलिदान और समर्पण का प्रतीक है।
कर्णप्रयाग में इसकी स्थापना से नगर की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी और युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त होगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post