
धर्मनगरी रुड़की में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर 17वें गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 31 फीट लंबे गोवर्धन भगवान का दिव्य एवं भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही विशाल प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त गोवर्धन भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।
महोत्सव का शुभारंभ गोवर्धनजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा और हवन के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से गोपूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के चलते आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
आयोजन के तहत शाम को गोवर्धन भगवान की भव्य आरती और छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रात्रि में भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे।
महोत्सव में महामंडलेश्वर स्वामी राजीवनयन गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर मौनी गिरि जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। 17वें गोपाष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 31 फीट के गोवर्धन स्वरूप के दर्शन महोत्सव का विशेष आकर्षण बने हुए हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post