
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब अपनी चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में 26 नवंबर को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय को विधिवत चुनाव कार्यालय में परिवर्तित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि चुनाव के बेहतर संचालन और संगठनात्मक समन्वय के लिए चुनाव कार्यालय की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रदेश मुख्यालय को चुनाव कार्यालय के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को पार्टी संविधान गौरव दिवस भी मनाएगी। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। कुंदन परिहार ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के चुनाव कार्यालय के रूप में उद्घाटन के बाद अगले चरण में विधानसभा स्तर पर भी चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी और ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं और समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post