
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार भाभर के मोटाढांग से मालवीय उद्यान तक भव्य कार एवं बाइक रैली का नेतृत्व किया। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में उन्होंने कार्यकर्ताओं संग राष्ट्रध्वज लहराते हुए एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराना स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है और यह देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। रैली में उत्तरकाशी के धराली आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की गईं।
जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने तिरंगे को गर्व, सम्मान और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कोटद्वार की जनता की एकता की सराहना की। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह रैली युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करेगी।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post