देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 88 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भूमि विवाद, आपसी विवाद एवं सामाजिक-व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। बुजुर्ग दंपति से मारपीट के मामले में भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए..
वहीं भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की शिकायतों पर नगर निगम व संबंधित उप जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। ई-श्रम योजना के अंतर्गत लंबित अनुग्रह राशि भुगतान प्रकरण की पुनः जांच के निर्देश भी दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post