प्रदेश में इन दिनों वर्ष 2022 का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर से सुर्खियों में तेज़ है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है, और जगह जगह आक्रोश भी देखने को मिल रहा है__वही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा है, उन्होंने बताया की प्रदेश की जनता ने जिन तत्वों को नक्कार दिया है उनके द्वारा अंकिता भंडारी मामले को पुनः उजागर कर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है…
बंसल ने कहा की विपक्ष लगातार अपने स्वार्थ व राजनितिक रोटिया सेकने के लिए अंकिता भंडारी मामले का सहारा लेने की कोशिश कर रहा है जिससे कही न कही मृत अंकिता भंडारी की आत्मा को भी ठेस पहुँच रही है__उन्होने बताया की जिस समय अंकिता की हत्या की गयी उसके 24 घंटो के अंदर आरोपियों पर कार्यवाही की गयी साथ एस आई टी गठित की गयी जिसमे एक एक साक्ष्य को एकत्र कर आरोपियों को जेल भेजा गया___वही अब VIP नाम को लेकर केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को टारगेट करने का काम किया जा रहा है।
नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद।
Reported By: Rajesh Kumar














Discussion about this post