
श्री देव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर के डॉक्टरों की टीम ने ढाई घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद 700 ग्राम वजन का रक्त से भरा गर्भाशय सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार इस तरह की जटिल सर्जरी किए जाने से चिकित्सा सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।
अस्पताल के नवनियुक्त सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि थान गांव निवासी 45 वर्षीय महिला काजल को असहनीय दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
डॉ. वर्षा पंवार के नेतृत्व में डॉ. बिपाशा वर्मा, डॉ. अनुराग अग्रवाल और डॉ. शिवानी की टीम ने समन्वय बनाकर करीब ढाई घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान 700 ग्राम वजन का रक्त से भरा गर्भाशय सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। डॉक्टरों की टीम के प्रयास से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में हर्निया, हाइड्रोसील और गॉलब्लैडर समेत कई अन्य सर्जिकल ऑपरेशन भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों और ओटी टीम की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
डॉ अमित राय, सीएमएस,
डॉक्टर वर्षा पंवार, सुमन हॉस्पिटल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post