Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान जैसे बड़े राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास का भविष्य जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों, बागवानी विस्तार और वृक्षारोपण पर निर्भर है।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Parmarth Niketan
1
VIEWS

किरोड़ीलाल मीणा, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री, राजस्थान सरकार, ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया और दिव्य गंगा आरती में सहभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, किसान समृद्धि और “हरित राजस्थान” के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

गंगा आरती के पावन अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का अभिनंदन करते हुए उन्हें रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति मूलतः प्रकृति पूजक रही है और वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जल संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण एक प्रभावी समाधान बन सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि परमार्थ निकेतन की गंगा आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनजागरण का एक सशक्त मंच है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। इसी प्रेरणा से अनेक लोग देश और विदेश में वृक्षारोपण के अभियान चला रहे हैं।

स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा, “कथाओं में पेड़े न बाँटें, पेड़ लगाएँ।” उनका मानना है कि यदि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में पौधों का वितरण शुरू किया जाए, तो यह एक व्यापक हरित आंदोलन का आधार बन सकता है। उन्होंने राजस्थान की वीर भूमि को “पर्यावरण वीरों” की भूमि बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय तलवार नहीं, बल्कि पौधों को अपना अस्त्र बनाने का है।

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ वातावरण, जलभराव की रोकथाम और सामूहिक जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” के संकल्प को अपनाने का आह्वान किया।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान जैसे बड़े राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास का भविष्य जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों, बागवानी विस्तार और वृक्षारोपण पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और हॉर्टीकल्चर सेक्टर को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

अंत में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सभी को पौधारोपण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने चेताया कि यदि आज वृक्ष नहीं लगाए गए, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें क्षमा नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने सभी से मिलकर भारत में हरित क्रांति का नया अध्याय लिखने का आह्वान किया।

Reported Ny: Arun Sharma

Previous Post

नैनीताल: गैस वितरकों ने कोतवाली में सुरक्षा को लेकर किया प्रदर्शन

Next Post

हरिद्वार में अतिक्रमण अभियान के बीच लघु व्यापारियों की मांगें तेज, कुंभ 2027 में शामिल करने की उठी आवाज

Next Post
Meeting

हरिद्वार में अतिक्रमण अभियान के बीच लघु व्यापारियों की मांगें तेज, कुंभ 2027 में शामिल करने की उठी आवाज

CM

परीक्षा पास करने वाले बच्चों को सीएम ने दी बधाई

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Edify World School

Edify World School में उपलब्धियों से भरा सप्ताह, शिक्षा से लेकर खेल व संस्कृति में चमके छात्र

5 months ago
Kichha

किच्छा कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

8 months ago
Dharali disaster

धराली आपदा में राहत व बचाव अभियान तेज, केंद्र-राज्य एजेंसियां जुटीं

1 year ago
Digital Life Certificates

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे हो रहा सत्यापन

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol