Saturday, November 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में बाल विवाह रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर ग्राम पंचायत से लिया जाएगा प्रमाण पत्र

Crime Patrol by Crime Patrol
November 20, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

उत्तराखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सचिवालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में इस संकल्प को गंभीरता से लेते हुए मिशन मोड में काम किया जाए और बाल विवाह की रोकथाम के लिए गांव-गांव तक जागरूकता पहुंचाई जाए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

बैठक में मंत्री ने अभियान की अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक देशभर में मिशन मोड में यह अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इसके तहत लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

हर ग्राम पंचायत से लिया जाएगा बाल विवाह मुक्त होने का प्रमाण पत्र

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत से बाल विवाह मुक्त ग्राम सभा का प्रमाण पत्र लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्राम सभा के प्रधान और पंचायत सचिव प्रमाण पत्र जारी करेंगे कि उनका गांव बाल विवाह मुक्त है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से उत्तराखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के साथ ही राष्ट्रीय अभियान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारियों को मिशन मोड में लगाया जाए। साथ ही बाल कल्याण समितियों को भी अभियान से जोड़ते हुए नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।

बागेश्वर में विशेष निगरानी के निर्देश

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कुछ जनपदों में बाल विवाह से जुड़े मामले अपेक्षाकृत अधिक सामने आए हैं। इनमें बागेश्वर जनपद पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले दो से तीन वर्षों में प्रदेश में बाल विवाह से जुड़े 78 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें समय रहते हस्तक्षेप कर बाल विवाह होने से रोका गया।

इसे भी पढ़ें

tribute

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

November 21, 2026
Mussoorie

मसूरी में मास्टर प्लान के बिना 150 से ज्यादा चालान, सभासद पवन थलवाल ने उठाए सवाल

November 21, 2026
BJP

तीसरी जीत की तैयारी में BJP, सात मोर्चों को दिया एक-एक लाख लोगों को जोड़ने का टारगेट

November 21, 2026
Jay

ऋषिकेश: सरकारी राशन के गेहूं में मिले घुन और कीड़े, कांग्रेस ने खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठाए सवाल

November 21, 2026

उन्होंने कहा कि ये मामले बताते हैं कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्त निगरानी भी जरूरी है, ताकि कोई भी बच्चा इस कुप्रथा का शिकार न हो।

पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रशासन, पंचायतों, बाल कल्याण समितियों और आम जनता को मिलकर काम करना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव को बाल विवाह मुक्त बनाया जाए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-19-at-6.41.56-PM.mp4

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

एसीपी बहाली को लेकर विभिन्न विभागों में जनजागरण अभियान जारी

Next Post

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

Next Post
Savitri Devi

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

Mata

ऋषिकेश: मां कात्यायनी मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Congress

कांग्रेस ने इंटर कॉलेजों के भवन मुद्दे पर सरकार को घेरा

9 months ago
Meeting

29 जून से शुरू होगा ‘सहकारिता सप्ताह-2026’, गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता का संदेश

5 months ago
Buliding

हरिद्वार में बिना फायर एनओसी चल रही इमारतें रडार पर

5 months ago
Inspection

लखवाड़ परियोजना के कार्यों को किया जाएगा समय से पूर्ण: एमडी अजय कुमार सिंह

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • Hibajee app and mobile guide for Bangladeshi players
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • Tk999 mobile app guide for Bangladeshi players

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Hibajee app and mobile guide for Bangladeshi players

November 21, 2026
tribute

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

November 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol