Tuesday, September 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की टीम ने किया लखवाड़ व व्यासी परियोजनाओं का जायजा

Crime Patrol by Crime Patrol
August 6, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
3
VIEWS

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA) के सदस्य (नीति एवं अनुसंधान) प्रमोद नारायण ने यूजेवीएन लिमिटेड की यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना तथा परिचालनाधीन 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, बांध सुरक्षा व्यवस्थाओं और परियोजनाओं के सुरक्षित संचालन की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान प्रमोद नारायण ने परियोजना की वर्तमान प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने परियोजना की कार्यदायी संस्था एल एंड टी (L&T) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य और क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ जल संसाधन प्रबंधन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
Camp

रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

September 21, 2026
Crime

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

September 21, 2026

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने निर्माण स्थल पर कार्यरत अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों का पालन और सभी वैधानिक प्रावधानों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके बाद प्रमोद नारायण ने व्यासी जलविद्युत परियोजना के जुड्डो स्थित बांध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की संरचनात्मक स्थिति, जल निकासी एवं नियंत्रण प्रणाली, आपातकालीन चेतावनी तंत्र, बांध सुरक्षा उपकरणों तथा अनुरक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बांध के सुरक्षित संचालन और प्रभावी अनुरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बांधों की दीर्घकालिक सुरक्षा और विश्वसनीय संचालन के लिए नियमित निरीक्षण, समयबद्ध अनुरक्षण तथा आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति, सुरक्षा उपायों और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। भ्रमण के दौरान प्रमोद नारायण ने लखवाड़ परियोजना क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

जनसुनवाई में कृषि मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, एप्पल मिशन से सफल युवा किसान की सराहना

Next Post

ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Next Post
Meeting

ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Police

एमजे टावर हमले के फरार आरोपी आसिफ बाबा के घर ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Bhajan Singh

हिमालय का ‘मर्यादित विद्रोही’: भजन सिंह ‘सिंह’ और गढ़वाली साहित्य का स्वर्णिम सिंह-युग

5 months ago
lathi charge

सोनप्रयाग में हुआ लाठी चार्ज गरमाई सियासत

1 year ago
farmer

दून बासमती की खुशबू फिर लौटी खेतों में, 160 किसान 75 हेक्टेयर में कर रहे खेती

2 months ago
Gas

ऋषिकेश में LPG सिलेंडरों में गैस की कथित कमी का वीडियो वायरल, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश
  • सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol