Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दून बासमती की खुशबू फिर लौटी खेतों में, 160 किसान 75 हेक्टेयर में कर रहे खेती

Crime Patrol by Crime Patrol
July 27, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
farmer
8
VIEWS

अपनी विशिष्ट सुगंध, स्वाद और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध देहरादून की पारंपरिक दून बासमती एक बार फिर खेतों में अपनी पहचान वापस बनाने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों के सहयोग से दून बासमती के पुनर्जीवन का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में हुए सफल ट्रायल के बाद इस वर्ष इसकी खेती का दायरा बढ़ाकर 75 हेक्टेयर कर दिया गया है, जिसमें जिले के करीब 160 किसान दून बासमती की खेती कर रहे हैं।

जिला प्रशासन, कृषि विभाग और ग्रामोत्थान के संयुक्त प्रयासों से न केवल दून बासमती की खेती को दोबारा बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार, गुणवत्तापूर्ण बीज, वैज्ञानिक परीक्षण और ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 65 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए ट्रायल के सकारात्मक परिणामों के बाद इस वर्ष खेती का दायरा बढ़ाकर 75 हेक्टेयर किया गया है। इस बार जिले के 160 किसानों ने दून बासमती की रोपाई की है।

उन्होंने बताया कि सहसपुर और विकासनगर के साथ अब रायपुर और डोईवाला विकासखंड के किसान भी इस पारंपरिक धान की खेती में रुचि दिखा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य दून बासमती को उसकी ऐतिहासिक पहचान दिलाने के साथ इसे एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।

पिछले वर्ष किसानों से सीधे खरीदी गई थी फसल

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि वर्ष 2025 में हुए ट्रायल के दौरान 100 से अधिक किसानों ने दून बासमती की खेती की थी। सफल परिणामों के बाद किसानों का भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि रीप (ग्रामीण उद्यमिता एवं आजीविका परियोजना) के माध्यम से किसानों से 200 क्विंटल से अधिक दून बासमती धान ₹65 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया। इसके एवज में किसानों के खातों में 13 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

उन्होंने कहा कि रीप और हिलान्स के माध्यम से दून बासमती की मार्केटिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।

विकासनगर में बनेगा सीड बैंक

दून बासमती के संरक्षण और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए विकासनगर में जल्द सीड बैंक स्थापित किया जाएगा। साथ ही यहां दून बासमती की वैज्ञानिक टेस्टिंग सुविधा भी विकसित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य दून बासमती की विशिष्ट गुणवत्ता, सुगंध और स्थानीय पहचान को सुरक्षित रखते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।

550 हेक्टेयर से घटकर रह गई थी खेती

मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक समय दून बासमती की खेती लगभग 550 हेक्टेयर क्षेत्र में होती थी, लेकिन समय के साथ यह घटकर 150 से 200 हेक्टेयर तक सीमित रह गई। अब प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से इसे दोबारा व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

किसानों में बढ़ा उत्साह

हरबर्टपुर निवासी किसान सूर्य प्रकाश बहुगुणा ने बताया कि जिला प्रशासन, कृषि विभाग और ग्रामोत्थान की ओर से किसानों को हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है। उनके क्षेत्र के 25 से 30 किसान इस अभियान से जुड़े हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में दून बासमती की खेती का क्षेत्र बढ़ेगा तथा किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

बीज से ब्रांडिंग तक समग्र योजना

जिला प्रशासन दून बासमती के पुनर्जीवन के लिए खेती के विस्तार, बीज संरक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण, किसानों से सीधी खरीद, बेहतर विपणन और ब्रांडिंग तक समग्र रणनीति पर कार्य कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि यदि इन प्रयासों को निरंतर जारी रखा गया तो आने वाले समय में ‘दून की बासमती’ अपनी ऐतिहासिक पहचान दोबारा हासिल करते हुए देश और दुनिया में फिर से अपनी विशिष्ट सुगंध और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध होगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-27-at-14.57.53.mp4

डॉ आशीष चौहान जिला अधिकारी देहरादून

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-27-at-14.57.54.mp4

मुख्य विकास अधिकारी: अभिनव शाह

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

‘देश का भविष्य युवाओं के हाथों में’, डिजिटल यूथ फेस्टिवल पर बोले मंत्री खजान दास

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया विद्यालय भवन का लोकार्पण, मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

Next Post
school

मुख्यमंत्री धामी ने किया विद्यालय भवन का लोकार्पण, मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

Ravindra Puri

अखाड़ा परिषद में बढ़ा विवाद, महंत रविंद्र पुरी ने लगाए साजिश और जान से मारने की धमकी के आरोप

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

challan

देहरादून में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 वाहनों के चालान, 12 वाहन सीज

3 months ago
Bhagat Da

उत्तराखंड के पूर्व CM ‘भगत दा’ को मिला देश का दूसरा सर्वोच्च सम्मान

8 months ago
Diwakar Bhatt

दिवाकर भट्ट — आंदोलन की तपस्या से सत्ता की दहलीज़ तक, और पहाड़ का एक जिद्दी सपूत

10 months ago
Dehradun

देहरादून: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol