
उत्तराखंड में युवाओं को खेल, पर्यटन, संस्कृति और शारीरिक प्रतिभा को निखारने के लिए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की ओर से ‘डिजिटल यूथ फेस्टिवल’ की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का कैबिनेट मंत्री खजान दास ने स्वागत करते हुए इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि राज्य और देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है, इसलिए उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल के माध्यम से युवाओं को अपनी खेल, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाले ऐसे युवा महोत्सव न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी संचार करते हैं।
खजान दास ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ खेल, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल उत्तराखंड के युवाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
कैबिनेट मंत्री खजान दास
Reported By: Praveen bhardwaj













Discussion about this post