रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशनपुर जमालपुर में पंचायत राज दिवस के अवसर पर पहली बार स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
24 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में विकास, स्वास्थ्य और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया जाएगा, जिसमें पंचायत की नई एंबुलेंस, डिजिटल बोर्ड और राष्ट्रीय ध्वज का भी शुभारंभ होगा।
मेले में सरकारी योजनाओं की जानकारी, निःशुल्क मेडिकल कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी। साथ ही 400 विधवा महिलाओं और बुजुर्गों को सम्मानित भी किया जाएगा।
यह आयोजन ग्राम पंचायत की नई पहचान और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मोहम्मद तहसीन (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किशन पुर जमालपुर )
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post