
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक टिशू कल्चर लैब स्थापित करने के निर्देश देते हुए इसे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मंत्री ने एरोमा सेक्टर में लैवेंडर जैसी फसलों को बढ़ावा देने, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेस्टिंग लैब की डीपीआर तैयार करने और फूड प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़े कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का समयबद्ध व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने को कहा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post