Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Crime Patrol by Crime Patrol
June 18, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Yoga
3
VIEWS

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी लोगों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से फिट रह सकता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत और संतुलित बन सकता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न योग कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को अपनाकर हम स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नियमित योगाभ्यास करने और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

नीट अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

Next Post

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post
Cabinet

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि

Khatima

खटीमा स्लॉटर हाउस के टेंडर पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की पुनः निविदा प्रक्रिया की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

ARTO

सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ ने किया विशेष अभियान

1 year ago
Meeting

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

12 months ago
Uttarakhand

कफ सिरप पर रोक के लिए उत्तराखंड में एफ.डी.ए. का statewide अभियान

11 months ago
Petrol

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: तेल कंपनियां

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol