
उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और हरित वातावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।
गुरुवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने किया। उन्होंने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति पूजन, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।
डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जाति का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाएं इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि हमें प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करना होगा।
उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post