
विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य योजना के अंतर्गत गढखेत मोटर मार्ग से तल्ला मेजुलिया तक 3.2 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य ₹1.01 करोड़ (एक करोड़ एक लाख नवासी हजार रुपये) की लागत से किया जाएगा।


विधायक ने कहा कि मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को सुगम व सुलभ यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयास और धनराशि स्वीकृत की जा रही है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post