देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना 16 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि की है, जब पुलिस कंट्रोल रूम को हर्रावाला स्थित पीली कोठी के पास एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार (UK08TA-9193) के घूमने की सूचना मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख कार चालक मौके से भागने लगा। डोईवाला चौकी बैरियर पर उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने बैरियर तोड़ते हुए तेज रफ्तार में हरिद्वार की ओर भागना जारी रखा। पुलिस टीम ने पीछा किया और सभी चेक पोस्ट को अलर्ट कर घेराबंदी शुरू कर दी।
पीछा किए जाने पर आरोपी की कार कुआंवाला के पास हाईवे किनारे लगे एनएच बोर्ड से टकरा गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान क्रान्तानाथ के रूप में हुई, जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा (315 बोर), दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसे तुरंत उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी रानीपोखरी और डोईवाला थानों में दर्ज कई मामलों में वांछित था, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस पर फायरिंग और अवैध हथियार बरामद होने के चलते आरोपी के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में नए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और टीम की कार्रवाई की समीक्षा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post