
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार को झंडीचौड़ और कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण में लापरवाही और मरीजों को बाहर से दवाएं लाने की शिकायत पर कड़ी नाराजगी जताई और डॉक्टरों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं स्वास्थ्य केंद्र से ही निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।
कलालघाटी केंद्र में उन्होंने 32 बेड के अत्याधुनिक नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) का जायजा लिया, जो कोविड रिलीफ फंड से 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है और जल्द ही जनता के लिए शुरू होगा।
अध्यक्ष खण्डूडी ने कहा कि सरकार द्वारा कोटद्वार जैसे छोटे शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है, जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post