
देहरादून में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निजी संस्थान में औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान को गति देने के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस, प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 छात्रों के ब्लड सैंपल लिए गए तथा 45 छात्रों की मेडिकल जांच की गई।

इससे पहले सभी छात्रों से ड्रग टेस्ट के लिए सहमति पत्र भी भरवाए गए थे। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे में लिप्त पाए जाने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक भी किया गया। अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी जल्द औचक निरीक्षण किया जाएगा। पिछली जांचों में छात्रों द्वारा किसी प्रकार का ड्रग्स सेवन नहीं पाया गया था।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post