
देहरादून के व्यस्त मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने बड़ा फैसला लिया है।
20 नवंबर 2025 से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक आईएसबीटी–कारगी चौक–हरिद्वार बायपास–रिस्पना पुल–जोगीवाला मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक सुधार के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है—
हरिद्वार से आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ में पार्क होंगे।
हिमाचल/पांवटा साहिब की ओर से आने वाले वाहन नया गांव में रोके जाएंगे।
यूपी/सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को आशारोड़ी के पास चिन्हित स्थान पर पार्क किया जाएगा।
विकासनगर की ओर से आने वाले वाहनों को प्रेमनगर/सेलाकुई सीमा पर रोका जाएगा।
यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
पुलिस का दावा—इससे शादी सीजन में आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post