देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद उत्तराखण्ड के विकास के मजबूत आधार हैं। वे इंद्र रोड स्थित फाइटोकेमिस्ट्री एवं आयुर्वेदा सोसाइटी द्वारा आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
मंत्री जोशी ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति बताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और समग्र कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने फाइटोकेमिस्ट्री को औषधि विकास, पोषण, कृषि और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए उत्तराखण्ड की समृद्ध जैव विविधता को नई औषधियों की खोज के लिए उपयुक्त बताया।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और फाइटोकेमिस्ट्री के विकास से रोजगार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। सेमिनार में सोसाइटी के पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post