
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल में प्रतिभाग करते हुए जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत लगभग 326 करोड़ रुपये से अधिक रही।
मुख्यमंत्री ने सिद्धबली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फेस्टिवल का शुभारंभ किया और पक्षी संरक्षण, जैव विविधता तथा इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता से समृद्ध राज्य है और पक्षी संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं। विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूरी भूषण ने बर्ड फेस्टिवल को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर बताया। पहले दिन फेस्टिवल में 2500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post