हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम सत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और शक्ति केंद्रों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को बूथों की मजबूती पर विशेष फोकस करने के साथ ही तीन या उससे अधिक बार दायित्व संभाल चुके वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ लेने और उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के मंत्र दिए। उन्होंने संगठन को चुनावी दृष्टि से और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से भी संवाद किया। बैठक में नए बूथों को मजबूत करने, शक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया और आगामी चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को धार देने पर चर्चा हुई। बैठक को भाजपा के मिशन-2027 की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post