
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आव्हान पर बीकेटीसी अधिकारी-कर्मचारी 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलायेंगे।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है हर घर तिरंगा की मुहिम में देश के सभी नागरिकों को भागीदार होना है, साथ ही अच्छा नागरिक बनने का भी इस अवसर पर संकल्प लेना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेशभर में आगे बढ़ाया है।
वही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित सभी कार्यालयों/ उप कार्यालयों/ विश्राम गृहों / संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयों में यथा समय शुक्रवार 15 अगस्त प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालयों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post