अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून ने झिलमिल कंजर्वेशन रिज़र्व, हरिद्वार में जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में वन विभाग के फॉरेस्ट गार्डों तथा कंजर्वेशन रिज़र्व के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालयाध्यक्ष डा. एस.के. सिंह ने पर्वतों के महत्व, उनके पर्यावरणीय योगदान और संरक्षण की अनिवार्यता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं डा. मनीष कण्डवाल, वैज्ञानिक-ई ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के इतिहास, इसकी स्थापना और पर्वतीय पारिस्थितिकी के वैश्विक महत्व पर संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर फॉरेस्ट गार्डों और कंजर्वेशन रिज़र्व के कर्मचारियों को पौधे एवं जूट के पर्यावरण–अनुकूल थैले वितरित किए गए। कार्यक्रम के उपरांत एक दल ने झिलमिल कंजर्वेशन रिज़र्व का भ्रमण किया, जबकि दूसरे दल ने लालढांग क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।
कार्यक्रम में डा. बृजेश कुमार (वैज्ञानिक-सी), डा. भावना जोशी (वनस्पतिज्ञ), डा. मोनिका मिश्रा (वनस्पतिज्ञ), सुभाषमीत भट्टाचार्या, लतिका सागरवाल और नितिन भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम पर्वतीय पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post