
एम्स ऋषिकेश में कार्डियोलाॅजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, उत्तराखण्ड चैप्टर के तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोगों के नवीनतम इलाज और तकनीकों से रूबरू हो रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन ‘लेफ्ट बन्डल ब्रांच पेसिंग’ तकनीक पर विशेष चर्चा की गई, जो पेसमेकर लगाने में रोगियों के लिए लाभकारी और हृदय को मजबूत बनाए रखने में सहायक बताई गई।
एम्स ऋषिकेश के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बरूण कुमार ने बताया कि इस तकनीक से हृदय कमजोर होने की संभावना 10-15 प्रतिशत तक कम होती है। सम्मेलन में मेडिकल छात्रों के लिए लाइव वर्कशॉप आयोजित कर पेसमेकर लगाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. के.के. तलवार, सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अमर पाल सिंह गुल्हाटी, सहाध्यक्ष प्रो. भानु दुग्गल और अन्य विशेषज्ञों ने हृदय रोग क्षेत्र में अनुसंधान और नए इलाज की चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। यह सम्मेलन हृदय रोगों के इलाज में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देने और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान साझा करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post