Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी के जाख शाखा डाकघर में खातों से अवैध निकासी का मामला, दो कर्मचारी निलंबित

Crime Patrol by Crime Patrol
July 9, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Pauri
8
VIEWS

जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के जाख शाखा डाकघर में खाताधारकों के खातों से कथित अवैध धन निकासी का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में दो खातों से अवैध निकासी की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य खातों के रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी डाकघर से पहुंची जांच टीम ने शाखा डाकघर के जमा-निकासी अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान दो खातों में अनियमितताएं सामने आईं, जबकि अन्य खातों का सत्यापन जारी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-09-at-15.15.32-1.mp4

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शाखा पोस्ट मास्टर और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर ने कई खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके खातों से धनराशि निकाल ली। आरोप यह भी है कि दोनों कर्मचारी पिछले छह माह से नियमित रूप से डाकघर नहीं आ रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सीलबंद डाक लिफाफों को भी खोलकर इधर-उधर दुकानों में छोड़ दिया जाता था। इन शिकायतों की जानकारी पहले भी विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत बिष्ट के अनुसार, बीते एक सप्ताह में दो बड़े मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि रामेश्वरी देवी के खाते से 80 हजार रुपये और मुन्नी देवी के खाते से एक लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में कथित रूप से अवैध तरीके से निकाले गए। दोनों पीड़ितों ने जिला डाक अधीक्षक, पौड़ी को लिखित शिकायत भी सौंपी है।

इस मामले में डाकघर अधीक्षक विपिन भट्ट ने बताया कि जांच जारी है। संबंधित शाखा पोस्ट मास्टर और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा जांच पूरी होने तक उन्हें डाकघर पौड़ी से संबद्ध कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रभावित खाताधारकों की धनराशि वापस दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के खाताधारकों में चिंता का माहौल है और लोग अपने खातों की जांच कराने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-09-at-15.15.32.mp4

विपिन भट्ट, डाकघर अधीक्षक

इसे भी पढ़ें

Rishikesh

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों से मांगे सुझाव

October 10, 2026
cleanlines

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

October 10, 2026
Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-09-at-15.15.33.mp4

सुरजीत बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, के.सी. वेणुगोपाल के दौरे से संगठन में नई हलचल

Next Post

खटीमा फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post
Crime

खटीमा फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Pauri

पौड़ी: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meeting

नाबार्ड के 45 वर्ष पूरे, उत्तराखंड में ग्रामीण विकास और कृषि सशक्तिकरण पर जोर

3 months ago
NSUI

एंजल चकमा व अंकिता मामलों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन

9 months ago
Bhatwadi

भटवाड़ी के समग्र विकास को मास्टर प्लान, चारधाम मार्ग सुधार के सख्त निर्देश

7 months ago
Opposition

UPL फाइनल में मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस का विरोध, CAU कार्यालय पहुंचा मूल निवास-भू कानून संगठन

2 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों से मांगे सुझाव
  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
  • सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Rishikesh

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों से मांगे सुझाव

October 10, 2026
cleanlines

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol