उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल के दौरे से प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। उन्होंने बताया कि वेणुगोपाल वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठक कर संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस
वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि के.सी. वेणुगोपाल करीब 1:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे एक निजी होटल में वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। के.सी. वेणुगोपाल का रात्रि विश्राम देहरादून में ही होगा और गुरुवार दोपहर वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post