देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने शनिवार को विकासनगर स्थित स्वैच्छिक दिव्यांग बालक गृह श्री सत्य साईं सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में निवासरत 26 अनाथ, परित्यक्त एवं निराश्रित दिव्यांग बालकों को सीएसआर फंड के माध्यम से गर्म ट्रैक सूट वितरित किए।

सीडीओ ने बालकों से संवाद कर उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, संस्था का स्टाफ एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Reported by: Shiv Narayan












Discussion about this post