उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। खास तौर पर चमोली जिले के उमट्टा क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और एक कार दलदल में फंस गई है।
चमोली में भारी बारिश के कारण कई जगह पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसा ही कुछ यहाँ बद्रीश होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 पर पहाड़ से हुए भूस्खलन से सड़क पर भारी मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जिसको पार करने के चक्कर में एक कार दलदल में फंस गई है, गनीमत रही कि वाहन में सवार तीन लोग सुरक्षित हैं,
जिला प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की टीमें मलबा हटाने और सड़क को फिर से खोलने के लिए काम कर रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग, जैसे कर्णप्रयाग-सिवाई-कालेश्वर मोटर मार्ग का उपयोग करें और मौसम की जानकारी लेते रहें।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post