डोईवाला क्षेत्र के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दो गाड़ियों में सवार करीब 10–20 लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की।
टोल प्रबंधक मनीष नेगी की तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने पहले महिला स्टाफ से गाली-गलौज की, फिर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने मोबाइल छीनकर घटना का वीडियो भी डिलीट कर दिया और टोल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कुनाल सहगल समेत अन्य के खिलाफ अभियोग संख्या 71/26 पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post