
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर सख्त कार्रवाई जारी रखी है। प्राधिकरण क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और ध्वस्तीकरण-सीलिंग अभियान के तहत आज शिमला बाईपास क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। श्रीराम इंक्लेव, मेहुवाला माफी में लगभग 10 बिघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि रावत मोहल्ला, बालावाला में अवैध व्यावसायिक भवन को सील किया गया।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्राधिकरण किसी भी अवैध निर्माण या अनियमित विकास को बर्दाश्त नहीं करेगा और सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि आज की कार्रवाई लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है और सभी से अपील की कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व एमडीडीए से स्वीकृति अवश्य लें। इसका उद्देश्य देहरादून के नियोजित, सुरक्षित और कानूनन विकास को सुनिश्चित करना है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post