उत्तरकाशी जिले में प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा का संचालन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जिले के प्रमुख धाम गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सुविधा और वाहनों की पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्वतीय पर्यटन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेश के अनुरूप यात्रा में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इस दिशा में प्लास्टिक और अन्य कचरे के प्रबंधन के लिए दुकानों पर क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत श्रद्धालु अपना कचरा जमा कर निर्धारित राशि वापस प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और देवभूमि की प्राकृतिक सुंदरता का सम्मान करते हुए अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post