
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ओएनजीसी चौक पर आयोजित ड्रग्स फ्री उत्तराखंड कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं और प्रदेशवासियों को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का विशेष जोर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर है। इसी उद्देश्य से मैराथन और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करने की पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने मैराथन में प्रतिभाग कर यह संदेश देने का प्रयास किया कि नशामुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या पर प्रभावी रोकथाम के लिए जनभागीदारी और जागरूकता को अहम माना जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड













Discussion about this post