
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने भूपतवाला स्थित ब्रह्मा निवास आश्रम में आयोजित 50वें निर्वाण दिवस समागम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज सुबह सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं और सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने इस पर स्पष्ट फैसला सुना दिया है और यह बात साफ हो गई है कि तत्कालीन सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए समाज सेवा में लगे लोगों को फंसाने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण हमेशा उनकी नीति रही है, लेकिन अब न्याय की जीत हुई है और सच्चाई सामने आ चुकी है।
पुष्कर सिंह धामी ,मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Ramesh Khanna













Discussion about this post