Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 9.93 लाख पेंशनरों को 147 करोड़ की पेंशन जारी

Crime Patrol by Crime Patrol
October 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
1
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। वहीं निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित पांच छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान किया। इसके तहत प्रदेश के 9,93,886 पेंशनरों को 147 करोड़ 34 लाख 53 हजार रुपये की पेंशन जारी की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वरिष्ठजनों के कल्याण और सम्मान की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

‘वरिष्ठजन परिवार के सुरक्षा कवच’

मुख्यमंत्री धामी ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के सानिध्य में परिवार स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। बच्चों को संस्कार और जीवन के आदर्श वरिष्ठजनों से ही मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार के सुरक्षा कवच होते हैं। उनकी मौजूदगी से घर में अनुशासन, अपनापन और आत्मीयता का भाव बना रहता है। वरिष्ठजन अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे जीवंत अनुभव और विरासत हैं। जीवन की गहरी समझ उनके अनुभवों से मिलती है। उन्होंने अपने जीवन में माता-पिता के संस्कारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके स्वर्गीय पिता की सीख आज भी उनका मार्गदर्शन करती है, जबकि उनकी माता का आशीर्वाद उन्हें शक्ति देता है।

‘हर वरिष्ठजन के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्य सेवक होने के साथ-साथ उत्तराखंड के बेटे भी हैं। प्रदेश के प्रत्येक वरिष्ठजन के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं की जिम्मेदारी उनकी सरकार की है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन दे रही है। इसमें पति और पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के नौ लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को हर माह 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।

तीन जिलों में वृद्धाश्रम संचालित, तीन में निर्माण जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं। वहीं देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए वृद्धाश्रम भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों की ओर से भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि समाज में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता ही न पड़े। वरिष्ठजनों को वृद्धाश्रम में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच सम्मान के साथ रहने का अधिकार मिलना चाहिए।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से अटल वयो अभ्युदय योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समग्र विकास के लिए काम किया जा रहा है। राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होने देगी।

खजान दास बोले- बड़ों का सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर वृद्धजनों के सम्मान के लिए यह दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड की दशा में बदलाव आया है।

इसे भी पढ़ें

Ganesh Joshi

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल में लगाई झाड़ू, बोले- स्वच्छता अभियान नहीं, जीवनशैली का हिस्सा बने

October 1, 2026
millets

उत्तराखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, 250 केंद्रों पर किसानों से सीधे मंडुवा समेत पहाड़ी उत्पाद खरीदेगा यूसीएफ

October 1, 2026
competition

एमडीडीए की पहचान को मिलेगी नई रचनात्मक पहचान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

October 1, 2026
Awareness campaign

विश्व हृदय दिवस पर एम्स ऋषिकेश में जागरूकता अभियान, मरीजों-तीमारदारों को सिखाई जीवनरक्षक तकनीक

October 1, 2026

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बड़ों के सम्मान की परंपरा रही है और इसे हमेशा जीवंत रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से वृद्धजनों का सम्मान करने और जरूरत के समय उनकी सहायता करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल में लगाई झाड़ू, बोले- स्वच्छता अभियान नहीं, जीवनशैली का हिस्सा बने

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Accident

धनौरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

6 months ago
Dehradun

देहरादून–मसूरी मार्ग पर 12.17 करोड़ के डबल लेन पुल का शिलान्यास

5 months ago
Masjid

थानों में धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद पर MDDA की कार्रवाई, मस्जिद सील

4 months ago
AIIMS Rishikesh

विश्व अस्थमा दिवस 2026 : सही इनहेलर और जागरूकता की कमी बनी बड़ी चुनौती

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 9.93 लाख पेंशनरों को 147 करोड़ की पेंशन जारी
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल में लगाई झाड़ू, बोले- स्वच्छता अभियान नहीं, जीवनशैली का हिस्सा बने
  • उत्तराखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, 250 केंद्रों पर किसानों से सीधे मंडुवा समेत पहाड़ी उत्पाद खरीदेगा यूसीएफ

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

CM Dhami

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 9.93 लाख पेंशनरों को 147 करोड़ की पेंशन जारी

October 1, 2026
Ganesh Joshi

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल में लगाई झाड़ू, बोले- स्वच्छता अभियान नहीं, जीवनशैली का हिस्सा बने

October 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol