
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई दिशा और संकल्पों का वर्ष होगा। उन्होंने अधिकारियों को नई कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
नए वर्ष में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और रुद्रपुर का संचालन शुरू होगा तथा ऊधमसिंहनगर में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जाएगा। 1 जनवरी 2026 से सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।
स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी, विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए पृथक कैडर बनाया जाएगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक उपकरणों व बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सुदृढ़ किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post