
नव वर्ष के मद्देनज़र देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर है। भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए नगर व देहात क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की जा रही है, जबकि सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी देहरादून स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post