
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेसवार्ता बार एसोसिएशन देहरादून के कार्यलय में की गयी। जिसमे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा 03 अक्टूबर को तीन बजे नशे के खिलाफ नशा मुक्ति रैली का आयोजन कराने जा रहा है। जिसमे जस्टिस मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
वही उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस रैली में बार एसोसिएशन के साथ साथ कई सामाजिक संस्थाए , व्यापारिक संगठन के साथ कई लॉ कॉलेजो के छात्र व छात्राएं भी भाग लेंगे। यह रैली यह जिला न्यायालय परिसर से शुरू होकर गांधी पार्क तक जायेगी।
मनमोहन कंडवाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post