
देहरादून में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा और हाईटेक कदम उठाया है।शहर के पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट अब सीधे पुलिस की निगरानी में आ गए हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के विभिन्न पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है।पुलिस द्वारा गठित विशेष टेक्निकल टीम प्रतिष्ठान संचालकों के साथ समन्वय बनाकर उनके CCTV सिस्टम का एक्सेस ले रही है।अब तक 50 प्रतिष्ठानों के CCTV कैमरों का एक्सेस पुलिस को मिल चुका है, जिनकी कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
वही एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने कहा “जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह पहल की गई है।पब, बार, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों का एक्सेस पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है।इससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।अब तक 50 प्रतिष्ठानों का एक्सेस प्राप्त किया जा चुका है और शेष प्रतिष्ठानों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।”
प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post