उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश भर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों, बेलगाम महंगाई और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को आम जनता की कमर तोड़ने वाला बताया पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम और कमर्शियल एलपीजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के साथ-साथ छोटे व्यापारियों (MSME) का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है आए दिन केंद्र सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है….
सरकार महंगाई नियंत्रित करने के बजाय जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है कुछ दिन पहले तक चुनावों के चलते तेल और गैस के दाम स्थिर रखे गए थे, लेकिन पिछले एक महीने से लगातार दाम बढ़ाकर हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया गया है कांग्रेस नेताओं ने बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की है।
स्वाति नेगी, प्रदेश महासचिव, यूथ कांग्रेस
गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post